फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राजमार्ग पर लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग दिखा रहे हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा

राजमार्ग पर लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग दिखा रहे हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा

Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग दिखा रहे हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा
राजमार्ग पर लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग दिखा रहे हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा
विज्ञापन


लाडवा।
नेशनल और स्टेट हाईवे पर सत्तासीन पार्टी के नेताओं के लगाए गए होंर्डिंग न के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहे है। इसके साथ ही ये होर्डिंग व बोर्ड शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से हाईवे से होर्डिंग व बोर्ड हटाए जा रहे हैं, जिसके चलते ही भाजपा के नेताओं के बधाई संदेशों के फ्लैक्सों से शहर से गुजरने वाले अभी भी हाईवे भरे पडे़ हैं जो सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए असुविधा का कारण बने हुए हैं। उच्च न्यायालय के सख्त आदेश हैं कि हाईवे पर किसी भी तरह के होर्डिंग व बोर्ड नही लगाए जा सकते। इस आदेश की पालना करने में नगर पालिका पूरी तरह विफल रही है। नगरपालिका ने 9 अक्तूबर को लाडवा कुरुक्षेेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर लगे होर्डिंग उतरवाने का अभियान चलाया था, जो महज दिखावा साबित हुआ। नगर पालिका प्रशासन ने इस राजमार्ग पर लगे सभी होर्डिंग उतारने का दावा करते हुए होर्डिंग लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने तक की चेतावनी जारी की थी। अपने दावे के अनुरूप न तो नपा प्रशासन ने सभी होर्डिंग उतारे और न ही किसी होर्डिंग लगाने वाले को जुर्माना अदा करने के लिए नोटिस ही जारी किया है। यहां तक कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के किनारे लगाए गए मील पत्थरों पर अभी भी तीन माह पहले मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान लगाए गए स्वागत के फ्लैक्स ज्यों के त्यों लगे हुए हैं। इन फ्लैैक्सों व इस्तिहारों ने साइन बोर्ड पर लिखे गए शहरों के नाम व दूरी तक को ढक रखा है। वहीं इसी मार्ग पर डिवाइडरों व सड़क किनारे खडे़ खंभों पर भी भाजपा नेताओं के फ्लैक्स बोर्ड लगे हुए हैं जबकि अन्य सभी के बोर्ड - फ्लैक्स उतारें जा चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा होर्डिंग उतारे जाने के अभियान का शहरवासियों ने भी स्वागत किया था, लेकिन शहरवासी उस समय हैरान रह गए जब इस राजमार्ग पर भाजपा को छोड़कर अन्य सभी राजनीतिक दलों और संस्थानों सहित प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग ही उतरे पाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय नेता के कहने पर नगर पालिका प्रशासन ने जानबूझकर यह कार्रवाई की है।


शनिवार तक हटा दिए जाएंगे सभी होर्डिंग व पोस्टर: नपा
नपा सचिव हरिओम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा प्रत्येक शनिवार को होर्डिंग उतारने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने किसी भी पार्टी विशेष के होर्डिंग नही उतारे हैं जो भी बोर्ड-होंर्डिंग कर्मचारियों के सामने आता है उसे उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले शनिवार तक सडकों पर लगे सभी होर्डिंग हटा दिए जाएंगे और शहर को होर्डिंग मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed