{"_id":"59fe08db4f1c1b74698b9815","slug":"101509820635-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने 71 दिन बाद हटाई नामचर्चा घर पर लगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने 71 दिन बाद हटाई नामचर्चा घर पर लगी सील
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने 71 दिन बाद हटाई नामचर्चा घर पर लगी सील
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-लाडवा।
डेरा सच्चा सौदा के जिले में स्थित नामचर्चा घरों को शनिवार को खोल दिया गया। इसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता ने की। इसी शृंखला में सबसे पहले लाडवा क्षेत्र का नामचर्चा घर खोला गया। इन नामचर्चा घरों पर 71 दिन पहले प्रशासन ने सील लगाई थी। इसे शनिवार को हटाकर नामचर्चा घर को डेरा के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया।
शनिवार को लाडवा के नायब तहसीलदार आत्मप्रकाश और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार दलबल के साथ लाडवा-बाबैन रोड स्थित नामचर्चा घर पहुंचे। वहां मेन गेट पर लगी सील हटाकर ताला खोल दिया। प्रशासन ने वहां की वीडियोग्राफी कराई और नामचर्चा घर को उससे जुड़े प्रेमियों को सौंप दिया। डेरा प्रेमियों ब्लॉक भंगीदास बर सिंह इंसा, पंद्रह मेंबर कमेटी सतपाल लाडवा, जगीर सिंह बकाली, देवीचंद हलालपुर, राजबीर बपदी ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि कानून का पालन करते हुए नामचर्चा घर में केवल साफ-सफाई ही करेंगे। यहां पर नामचर्चा नहीं करेंगे। नामचर्चा घर का ताला किस के आदेश पर खोला गया, इस पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी चुप्प हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस बारे में अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं।
इस बारे में जब लाडवा के नायब तहसीलदार आत्मप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इसके लिए कोई आदेश नहीं थे। थाना प्रभारी के कहने पर ही सील खोली गई है। लाडवा थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि डेरा प्रेमियों ने प्रशासन से नामचर्चा घर की साफ-सफाई करने के लिए सील हटाने का निवेदन किया था। इस पर नामचर्चा घर की साफ-सफाई के लिए सील हटाकर नामचर्चा घर को डेराप्रेमियों को सौंप दिया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को देर रात्रि को लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरीश कालड़ा के नेतृत्व में लाडवा के नाम चर्चा घर में तलाशी ली गई थी।