फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चौथे दिन भी नहीं भरा किसी ने नामांकन, आज नामांकन का आखिरी दिन

चौथे दिन भी नहीं भरा किसी ने नामांकन, आज नामांकन का आखिरी दिन

Wed, 13 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी नहीं भरा किसी ने नामांकन, आज  नामांकन का आखिरी दिन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
वार्ड नंबर 9 में होने वाले पार्षद के उपचुनाव को लेकर चौथे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं भरा। नामांकन के लिए 13 सितंबर आखिरी दिन होगा। नपा सचिव सुशील कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गई थी। नामांकन प्रक्रिया के चलते शनिवार को भी कार्यालय खोला गया था तथा रविवार को छुट्टी थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया और आज 13 तारीख नामांकन का आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि 14 तारीख को इन नामांकनों की छटनी होगी। जिसके बाद 15 तारीख को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा 24 सितंबर को वार्ड नंबर 9 में पार्षद के लिए उपचुनाव होना है। जिसमें सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएगे। उपचुनाव में प्रत्याशी दो लाख रुपये तक राशि खर्च कर सकता है। बता दे वार्ड नंबर 9 महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड की महिला पार्षद सुमन कौशिक की पिछले साल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 1607 है जिसमें से 873 पुरुष और 734 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed