फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुकाबले में प्रतिभागियों ने सजाई सुंदर दस्तार

मुकाबले में प्रतिभागियों ने सजाई सुंदर दस्तार

Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुकाबले में प्रतिभागियों ने सजाई सुंदर दस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रथम प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय महान गुरमत समागम के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में दस्तार मुकाबला करवाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सेवक जत्था द्वारा करवाई गई प्रतियोगिता में सिख युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बता दें कि सेवक जत्थे द्वारा 10 दिवसीय समागम करवाया जा रहा है, जिसके तहत 8 सितंबर तक रोजाना सायं 7 से 9 बजे तक गुरबाणी कथा की व्याख्या हो रही है।

इसके अलावा 9 सितंबर को कीर्तन समागम सायं 7 से 11 बजे तक होगा, जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी भाई राय सिंह, गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब से रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय गुरबाणी रागी भाई गुरब शीश सिंह मसकीन और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के हजूरी रागी भाई मलिंदर सिंह गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। परमजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि युवा पीढ़ी को आकर्षक दस्तार सजाने के प्रति प्रेरित करने के लिए विशेष मुकाबला करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 वर्गों में हुई, जिसमें जूनियर ग्रुप में 5 से 15 साल और सीनियर ग्रुप में 16 से 30 साल आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिंदर सिंह, मैनेजर जसबीर सिंह सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed