फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ट्राले से टकराई कार दो महिलाओं सहित 3 की मौत ं ं

ट्राले से टकराई कार दो महिलाओं सहित 3 की मौत ं ं

Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्राले से टकराई कार दो महिलाओं सहित 3 की मौत ं ं
फोटो 44
विज्ञापन

ट्राले से टकराई कार, दो महिलाओं सहित 3 की मौत
मदद के लिए पहुंचा राहगीर भी आया चपेट में, मौत
दुर्घटनाग्रस्त कार को बोलेरो ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर शुक्रवार को त्यौड़ा थेह पर हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए।
मोहाली हाउस नं. 677 सेक्टर-69 निवासी पीयूष अपने परिजनों पूनम, जानकी व ऐश्वर्या के साथ कार से अपनी बहन को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गए थे। शुक्रवार तड़के जब वह दिल्ली एयरपोर्ट से वापस मोहाली जा रहे थे तो त्यौड़ा थेह के नजदीक उनके आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनकी कार ट्राले से टकरा गई। इस दुर्घटना में चारों घायल हो गए और कार में ही फंस गए। इसी बीच जीटी रोड से गुजर रहे लालडू के प्रेम नगर निवासी मनदीप ने यह हादसा देखा और उनकी मदद के लिए पहुंचा। जब वह घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था इसी बीच एक बोलेरो ने दुर्घटनाग्रस्त कार को फिर से टक्कर मार दी जिससे मनदीप दोनों वाहनों के बीच में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं हेल्पर्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालकर घायलों को अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने पूनम और जानकी को मृत घोषित कर दिया जबकि पीयूष और ऐश्वर्या का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


बिखर गया परिवार
ट्राले से टकराई कार में सवार चारों लोग एक ही परिवार से थे। इनमें से पीयूष की बहन ऐश्वर्या, माता पूनम व दादी जानकी शामिल थे। इस हादसे से पूरा परिवार बिखर गया। पीयूष ने कहा कि यह उसके साथ अनहोनी हुई है और वह भाग्य को कोस रहा है जिसने माता व दादी को सड़क हादसे में उनसे दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed