फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   101 people donated blood in the camp

Kurukshetra News: शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
101 people donated blood in the camp
कुरुक्षेत्र। रक्तदान शिविर में पहुंचे संत के साथ संस्था के सदस्य व पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में युवाओं की सामाजिक संस्था सहयोग एक कोशिश के समाज सेवा कार्य निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में भोलेनाथ की आराधना करते हुए संस्था सहयोग एक कोशिश की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर पांचवां रक्तदान शिविर श्री अनंत काम्प्लेक्स में लगाया गया।
विज्ञापन

संस्था सदस्य चेतन वर्मा ने बताया कि शिविर में 101 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। उनकी संस्था समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है। इन में शिक्षा सहयोग, सामूहिक व गरीब विवाह सेवा, पौधरोपण, जल सेवा, चिकित्सा सहायता व रक्तदान इत्यादि प्रमुख सेवा कार्य हैं। संस्था सहयोग एक कोशिश के रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि संत दिव्यानंद सहित संत यथार्थ पुरी, संत सिद्धार्थ पुरी, डाॅ. अजय अग्रवाल, डाॅ. अमित सोबती, डाॅ. ऋषि पाल गुप्ता, ड्रग इंस्पेक्टर चेतन वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर गुलशन, गोताखोर परगट सिंह, गौ रक्षा दल से निखिल बजाज, प्रिंसिपल राजीव चावला, बीके चावला इत्यादि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed