{"_id":"6036bbec8ebc3ee9276a1eef","slug":"10-villege-got-gram-panchyat-kurukshetra-news-knl6221712","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 10 गांवों को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 10 गांवों को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले जिले के 10 गांव को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया है। इससे 419 गांव में बनीं 392 ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 402 हो गई है। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से बुधवार को नई पंचायतों की सूची जारी कर दी गई। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही चुनाव की भी घोषणा हो सकती है। पंचायत विभाग की ओर से थानेसर खंड में दो, पिपली में चार, पिहोवा में तीन व शाहाबाद में एक नई पंचायत का गठन किया है। अब इन नई पंचायतों में भी सरपंच व पंच पद के लिए दावेदार जन संपर्क में जुट गए हैं।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से पंचायत विभाग के पास छह ब्लॉक में 14 नई पंचायतों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें इस्माईलाबाद में दो, पिहोवा में तीन, थानेसर में दो, पिपली में पांच, शाहाबाद व बाबैन के एक-एक गांव शामिल थे। पंचायत विभाग द्वारा चार पंचायतों को रिजेक्ट कर 10 का ही गठन किया गया। वहीं इस्माईलाबाद को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद एक पंचायत पहले ही खत्म कर दी गई थी।
ये बनी हैं नई पंचायतें।
खंड किस गांव से बनी नई पंचायत
1.थानेसर बारना में से बनी डेरा रामनगर
2.थानेसर अढौण से अढौणी
3.पिपली पिपली से अटल नगर
4.पिपली सिरसमा से डेरा पुरबिया
5.पिपली उमरी से कलाल माजरा
6.पिपली पट्टी किशनपुरा से शंकर कॉलोनी
7.पिहोवा जखवाला से ट्यूकर
8.पिहोवा भौर सैंयदा से मुकीमपुरा
9.पिहोवा सरस्वती खेड़ा से सरस्वती खेड़ा कॉलोनी
10.शाहाबाद त्योड़ा से त्योड़ी