फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 lakh cheated in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: नकाबपोश व्यापारी की दुकान से चुरा ले गए सरसों से भरे 16 कट्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of sending to Canada
लाडवा। अनाजमंडी से शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश दुकान के बाहर रखे सरसों से भरे 16 कट्टे चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी अशोक खुराना ने बताया कि शुक्रवार शाम को हैफेड ने उनकी दुकान से एक किसान की काली सरसों की सरकारी खरीद की गई थी। सरसों को सरकारी कट्टों में डालकर दुकान के बाहर तिरपाल ढककर रख दिया गया था। शनिवार सुबह आए तो देखा कि उनके 16 कट्टे चोरी हो गए। समीप ही लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो साफ दिखाई दिया कि एक बाइक पर कपड़े से मुंह ढके दो चोर बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सरसों के कट्टे लादकर ले जाते दिखे। सरसों का कुल वजन सात क्विंटल 20 किलो है। इसकी कुल कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी तो वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed