फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kuntia do hunger strike

कुंटिया का प्रदर्शन भूख हड़ताल में तब्दील

Wed, 25 Sep 2013 12:16 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Sep 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kuntia do hunger strike
कुरुक्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने प्रदर्शन को तेज करते हुए मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह, जयपाल सैनी, हनुमान बिश्नोई, हंसलाल टामक, प्रेम सिंह, अमित कुमार, नरेश मग्गू, जगदीश खनौदा, भूप सिंह, रामकरण शर्मा और हरीश गरौला क्रमिक  भूख हड़ताल पर बैठे। जब तक केयू प्रशासन कुंटिया की मांगों और संघ के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप बंद नहीं करेगा, तब तक कुंटिया के 11 सदस्य रोजाना भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कुंटिया प्रधान मान सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कुंटिया अपनी मांगों को लेकर केयू परिसर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करेगी और लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लाबा ने कुलपति को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि कुंटिया मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाए और कुंटिया के आंतरिक कार्यों में दखल बंद करें।


इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोली राम, उपाध्यक्ष चंदन सिंह, कोषाघ्यक्ष विजय शर्मा, जयपाल सैनी, राजीव शर्मा, विक्रम सिंह, अजय शर्मा, जय प्रकाश, राजेंद्र नेगी, माणिक लाल, वीना रानी, रामकुमार, यशपाल सैनी, सूरजभान, नरेश चौधरी, सुरेंद्र मलिक, गणेश सिंह, बलवीर सैनी, रामशरण सैनी, कर्मवीर, उतम चंद्र, सतीश शर्मा, विनोद कुमार, किशन चंद, विश्वास कुमार, राम कुमार पिहोवा और मुन्नी देवी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed