फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kill the girl because she wanted to marry

शादी करना चाहती थी इसलिए की हत्या

Sun, 22 Sep 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Sep 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
kill the girl because she wanted to marry
कुरुक्षेत्र के बाबैन में पुलिस बाबैन युवती के शव का पता लगाने में नाकाम रही है। शनिवार को इस मामले में गिरफ्तार जब्बर सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह युवती को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और वह उससे शादी नहीं कर सकता था क्योंकि वह पहले से ही विवाहित है। उसने कहा कि वह इससे परेशान था और उसने निर्मल कौर के हाथ पांव बांधकर और उसके गले को दुपट्टे से घोट कर युवती की हत्या कर शव बाबैन में जोहड़ के किनारे दबा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब्बर सिंह की निशान देही पर उप पुलिस अधीक्षक नूपुर बिश्नोई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र गुप्ता, सीन आफ क्राइम टीम के निरीक्षक अशोक वर्मा, अपराध शाखा प्रभारी और बाबैन के थाना प्रभारी सतीश कुमार की मौजूदगी में जोहड़ के किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई की लेकिन वहां से पुलिस को सिर के बालों के अलावा कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा अधिक होने से रात को खुदाई का कार्य रोक दिया गया था और शनिवार सुबह डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ली गई लेकिन उससे भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है।

पुलिस ने इस मामले में बाबैन निवासी जब्बर सिंह पुत्र जगदीश व नरेंद्र कुमार को काबू कर उनसे आगामी पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने उस कार को भी कब्जे में ले लिया है जिसमें बिठाकर नरेंद्र कुमार युवती को कहीं ले गया था।

क्या कहती हैं उप पुलिस अधीक्षक
उप पुलिस अधीक्षक नूपुर बिश्नोई का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दबाजी में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्दी ही मामले को सुलझाकर सच्चाई लोगों के सामने लाएगी।

पुलिस लड़की के परिजनों को पूरी मदद करेगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा लड़की जिंदा है या मृत है इस बारे अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


परिजनों ने पुलिस के प्रति जताया रोष
युवती के परिजनों ने पुलिस के प्रति रोष जताते हुए कहा कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी लड़की की जान बच सकती थी।

उनका कहना है कि उनकी लड़की शरीर में कमजोर नहीं थी जिसको जब्बर सिंह अकेला मौत के घाट उतार देता। युवती की माता महिंद्र कौर, पिता गुरबक्श सिंह, बुआ लखविंद्र कौर और बाबा मलकीत सिंह ने कहा कि इस मामले में जब्बर सिंह के साथ कई अन्य युवक भी शामिल रहे हैं जिन्होंने मिलकर ही निर्मम हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed