{"_id":"d86502ab64d9891ab62c839c2ae20057","slug":"kept-standing-registrar-of-university","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, कई घंटे तक रखे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, कई घंटे तक रखे बाहर
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर रिजल्ट और रोल नंबर न मिलने से गुस्साए विद्यार्थियों ने शुक्रवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर तीन घंटे तक ताला जड़े रखा।
विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। स्थिति को देखते हुए कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स भी बाहर आ गए। इसके बाद विद्यार्थियों ने एमडीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ताला लगाने की वजह से पूरे तीन घंटे तक प्रशासनिक भवन में कामकाज ठप रहा।
बाद में कुलसचिव ने जैसे-तैसे प्रदर्शनकारियों को मनाया और आश्वासन दिया कि कुलपति के आने के बाद जिम्मेदार ठेका कंपनी नायसा पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने एमडीयू प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोबारा ताला लगाने की चेतावनी दी है।
अधिकारियों को सुनाई खूब खरी-खोटी
शुक्रवार को इनसो के जिला प्रधान प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एमडीयू के प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। देशवाल ने बताया कि नायसा कंपनी की कार्यप्रणाली की वजह से आए दिन परेशानी हो रही है। छात्रों को न समय पर रोल नंबर दिए जा रहे हैं और न ही समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनसो ने बार-बार ज्ञापन देकर मदवि प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यूनिवर्सिटी में बेतहाशा फिजूलखर्ची हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई और नायसा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। समाधान न होने पर छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। करीब तीन घंटे तक एमडीयू के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स भी बाहर खडे़ और उन्होंने जैसे-तैसे प्रदर्शनकारियों को मनाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ये शामिल रहे
प्रदर्शनकारियों में रामबीर बड़ाला, अरविंद गोस्वामी, रवि रेढू, चिंटू शर्मा, दिनेश सहरावत, सुमित फौगाट, प्रमोद राठी, नवनीत राठी, जतिन वालिया, अंकित देशवाल, विक्रम गुलिया, अभिमन्यु, गौरव शर्मा, दीपक सांगवान, बिजेंद्र देशवाल, राहुल यादव, आदित्य दलाल, सौरभ कौशिक, लव शर्मा, रजनीश सुंदरपुरिया, गौरव कन्हेली, राहुल, मोनू मल्होत्रा और रवि पाहवा सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।