फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth will meet the Prime Minister on National Youth Day

Karnal News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Youth will meet the Prime Minister on National Youth Day
करनाल। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक माय भारत पोर्टल पर किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से चुने हुए तीन हजार युवाओं को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अग्रणी भूमिका की वकालत की गई थी। इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। इसमें युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा।
विज्ञापन

इससे राजनीतिक और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 75 हजार रुपये, तीसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। अगले 100 शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति सांत्वना पुरस्कार तथा अगले 200 प्रतिभागियों को एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकसित भारत चुनौती : चार-चरणीय प्रतियोगिता

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम पुनर्कल्पित युवा महोत्सव है। इसमें भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी प्रेरित करने की चार चरणों में प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत (http://mybharat.gov.in) प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर 2024 से पांच दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। इसी प्रकार से दूसरे चरण में निबंध और ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें पिछले चरण के विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता एमवाई भारत प्लेटफाॅर्म पर भी आयोजित की जाएगी।


तीसरे चरण के तहत विकसित भारत विजन पिच डेस्क- राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां विषय पर आधारित होंगीं। दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा। चौथे चरण में भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी। विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 11 और 12 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगीं। विजेता टीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed