फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth sold to Cambodian company on the pretext of job

Karnal News: नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया की कंपनी को बेचा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth sold to Cambodian company on the pretext of job
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुर्गा कॉलोनी निवासी धर्मबीर को कंबोडिया की एक कंपनी को बेचने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है और प्रताड़ित किया जा रहा है। एजेंट धर्मबीर को 3500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपये) में बेचकर भाग गए। अब कंपनी उनको छोड़ने के लिए परिजन से 5000 डॉलर (करीब 4.40 लाख रुपये) मांग रही है। धर्मबीर को पीटते और प्रताड़ित करते हुए वीडियो परिजन को भेजा है। परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी राजकली ने बताया है कि वह मजदूरी कर गुजारा करती हैं। नौ अगस्त को उनके बेटे धर्मबीर को एजेंट संजय और सोनू ने प्लास्टिक कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया। कंबोडिया पहुंचने के बाद संजय ने मेली नाम की महिला के साथ मिलकर धर्मबीर को एक कंपनी में नौकरी पर लगवा दिया। इसके बाद संजय और मेली कंपनी से धर्मबीर के बदले 3500 डॉलर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि इधर धर्मबीर को पता चला कि कंपनी उससे गलत काम करवा रही है, तो उसने काम करने से मना कर दिया। इस पर कंपनी के मालिक ने धर्मबीर को बुरी तरह पीटा, धमकाया और उसका मोबाइल व पासपोर्ट छीन लिया। फिर मालिक ने धर्मबीर को दूसरी कंपनी में पांच हजार डॉलर में बेच दिया। नई कंपनी ने भी धर्मबीर को जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने फिर से मना किया तो कंपनी के मालिक ने कहा कि अगर वह काम नहीं करेगा, तो उनके पांच हजार डॉलर लौटा दे, इसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। अब धर्मबीर को वहां बंधक बनाकर रखा गया है। उसे समय पर खाना नहीं दिया जा रहा और मारपीट की जा रही है। उन्होंने कंबोडिया की उस कंपनी और भारत के एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्ज लेकर विदेश भेजा था बेटा

राजकली का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था। अब वह बेहद तंगहाली में हैं। इतने पैसे जुटाने की स्थिति में नहीं हैं। अगर जल्द बेटे को नहीं छुड़ाया गया तो उसकी जान को खतरा है। सेक्टर-32 थाना के जांच अधिकारी निरंजन का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एजेंट को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed