फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth sitting in front of auto dies due to collision with truck

Karnal News: ट्रक की टक्कर से आटो में आगे बैठे युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Youth sitting in front of auto dies due to collision with truck
तरावड़ी। सौंकडा रोड पर एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से ऑटो में आगे बैठे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर रकमूदीन निवासी नूह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तरावड़ी से सौकड़ा की ओर जाने वाले एक ऑटो सवारी लेकर पखाना की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से ऑटो में बैठे युवक को ट्रक में लगे पीछे एंगल से उसके सिर में चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का सिर भयानक रूप से फट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर रकमूदीन निवासी नूह को हिरासत में ले लिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दो दिन पहले उसके मामा का लड़का 35 वर्षीय खरगेश कुमार निवासी सरसहा, बिहार का रहने वाला था। काम धंधे के लिए यहां आया हुआ था। आज काम पर जाते समय पहले ही दिन हादसे का शिकार हो गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed