फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth should adopt the ideals of Shri Ram: Vinod Shastri

श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं युवा : विनोद शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Youth should adopt the ideals of Shri Ram: Vinod Shastri
पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुनाये राम कथा के कई प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्री राम कथा में आचार्य विनोद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम का जीवन चरित्र से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने गुरु, पिता, भाई संत, अनुचर, सहचर से कैसे व्यवहार करते हैं। हमें इस धर्म को समझना हो तो उनके आदर्श को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को श्रीराम के आदर्शों को अपनाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि श्री राम कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन धन्य हो जाता है और मनुष्य के जीवन के सभी दुखों का नाश हो जाता है। उन्होंने मंगलवार को राजा दशरथ का अपने कुलगुरु श्री वशिष्ठ जी से श्री राम राज्याभिषेक चर्चा, मंथरा आगमन, कैकेयी, राम संवाद, श्री राम द्वारा वनवास स्वीकार करना, दशरथ मरण, भरत मिलन, जटायु मरण, शबरी संवाद का प्रसंग सुनाया। मंगलवार को पूजा यजमान मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, महेंद्र गुप्ता, सुनील गर्ग व पवन गुप्ता ने की। कथा के बाद आरती की गई। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मंदिर में 5 से 11 अक्तूबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, महेंद्र गुप्ता व पवन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed