{"_id":"5f6678608ebc3e8b6f24be35","slug":"youth-raped-iti-girl-student-karnal-news-knl447851136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर ने आईटीआई छात्रा का युवक से करवाया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचर ने आईटीआई छात्रा का युवक से करवाया दुष्कर्म
विज्ञापन

आईटीआई की छात्रा से उसकी महिला टीचर द्वारा ही दुष्कर्म करवाए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में षडयंत्र के तहत नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो लेने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
छात्रा ने शिकायत में बताया कि वे जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसने अगस्त 2018 में सरकारी महिला आईटीआई करनाल में दाखिला लिया था। संस्थान में उसकी गतिविधियों के कारण आरोपी टीचर उसके करीब हो गई। इसके बाद टीचर ने अपने देवर से उसकी शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि अप्रैल 2019 में मैडम ने उसको अपने क्वार्टर पर बुलाया, जहां आरोपी अजय पहले से मौजूद था। वहां उसको कोल्डड्रिंक पिलाई गयी, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। फिर अजय ने उसके साथ गलत काम किया। होश में आने पर उसे वीडियो और फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी गयी। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए अलग-अलग तारीखों में डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं सोने की चैन और कानों की बालियां भी ले ली। तंग आकर अब उसने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। एसआई कविता ने बताया कि शिकायत के आधार पर गांव कैलपुर जिला यमुनानगर निवासी अजय, आईटीआई की टीचर अमृतदीप व उसकी भाभी गांव मंडेबर जिला यमुनानगर निवासी सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।