{"_id":"604a85338ebc3e8ca25446da","slug":"youth-murder-karnal-news-knl638220152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाच रहे युवक के सिर पर वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर नाच रहे युवक के सिर पर वारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि को कर्ण गेट में भोले के भजनों पर नाच रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और घायल भाई से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। नाचते समय दूसरे युवक पर हाथ लगने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
छोटे भाई सूरज ने बताया कि दोनों भाई एक फैक्टरी में काम करते हैं। बड़ा भाई 21 वर्षीय दीपक टॉफी बनाने की फैक्टरी में काम करता था। महाशिव रात्रि पर दोपहर के समय दोनों भाई कर्ण गेट पर डीजे के सामने नाच रहे थे। नाचते हुए उसके भाई का हाथ किसी दूसरे युवक को लग गया। इसके बाद उसने भाई के साथ झगड़ा दिया। फिर कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और दीपक के सिर में डंडा दे मारा। डंडा लगते ही दीपक बेहोश होकर गिर गया। मेरे सिर में भी डंडा मारा जिससे मैं भी घायल हो गया। पास से गुजर रहे उसके जीजा ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया है। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छोटे भाई की शिकायत पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-संदीप, सिटी थाना प्रभारी, करनाल