{"_id":"6acbffa33bd6e4398a0ac477","slug":"rain-causes-temperature-to-drop-karna-nagari-becomes-colder-than-nainital-karnal-news-c-18-knl1018-1010527-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश ने गिराया तापमान, नैनीताल से भी ठंडी हुई कर्ण नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश ने गिराया तापमान, नैनीताल से भी ठंडी हुई कर्ण नगरी
विज्ञापन
करनाल। मौसम के बदले मिजाज ने कर्ण नगरी में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में ही ठंड का अहसास करा दिया। रविवार को जिले में करीब डेढ़ घंटे में 17.5 मिमी बारिश हुई। इसके साथ चली ठंडी हवा ने दिन के तापमान को गिरा दिया। करनाल नैनीताल से भी ठंडा रहा। करनाल में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नैनीताल में यह 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
बारिश ने प्रदूषित हवा से भी राहत दिलाई। लगातार दो दिन ऑरेंज कैटेगरी में रहने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को घटकर 81 पर आ गया और ग्रीन कैटेगरी में दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में दस साल के बाद इतनी गिरावट रही है। 9 अक्तूबर 2016 को दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शनिवार देर शाम से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। बारिश होने से मंडियों में पड़ा धान भी भीग गया। इससे करीब 23 हजार मीट्रिक टन धान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ मदनलाल खीचड़ के अनुसार, मौसमी सिस्टम के प्रभाव से जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15 अक्तूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बारिश और ठंडी हवा से तापमान में गिरावट बनी रहने की संभावना है।