फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth injured in robbery dies, murder case

Karnal News: लूट की वारदात में घायल युवक की मौत, हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in robbery dies, murder case
- सेक्टर-33 में 14 दिन पहले चार बदमाशों ने चाकू मारकर छीने थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-33 में 14 दिन पहले लूट के दौरान चाकू लगने से घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार बदमाशों ने 23 सौ रुपये लूटने के दौरान युवक के सीने पर चाकू मारा था। परिजनों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

एसपी काॅलोनी निवासी राजसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात उसका बड़ा भाई बल सिंह सेक्टर-33 में घूमने आया था। वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने लूटपाट के दौरान भाई के सीने में चाकू मार दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर भाग गए। उपचार के दौरान बल सिंह ने हमला करने वालों के नाम सेक्टर-33 निवासी दीपक, सचिन, श्रवण व प्रिंस बताए। बुधवार को बल सिंह की मौत हो गई। राज सिंह ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed