{"_id":"690111fe488e946ca6013787","slug":"youth-festival-to-be-held-at-government-industrial-training-institute-karnal-news-c-36-1-sknl1003-152057-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा यूथ फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा यूथ फेस्टिवल
Wed, 29 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह यूथ फेस्टिवल उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में तीन नवंबर से चार नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें फोक डांस, ग्रुप डांस, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता सोलो फोक विज्ञान मेला व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि जिला युवा महोत्सव 2025 में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। इसमें प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन