फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies under suspicious circumstances, body found in room

Karnal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे में मिला शव

Sun, 07 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 07 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, body found in room
घरौंडा। गांव बरसत में शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में धर्मवीर (25) की मौत हो गई। उनका शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पंखे से बंधी रस्सी भी मिली है। घरौंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे गौरव ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। लोगों ने उसे फोन पर चाचा की मौत की सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि धर्मवीर कमरे में फर्श पर पड़े हुए थे। पास ही पंखे से एक रस्सी लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव बरसत से धर्मवीर की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि शव कमरे में पड़ा हुआ था और पास ही रस्सी भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed