फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies in accident, one injured

Karnal News: हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, one injured
- कैथल रोड स्थित पिंगली मोड़ पर डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैथल रोड स्थित पिंगली मोड़ पर एक डंपर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रामनगर थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

निसिंग निवासी मोनू ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। वह अक्सर बस से करनाल आता था। वीरवार को वह अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर करनाल के लिए सुबह 8:15 बजे चला था। जब वह नौ बजे सुबह पिंगली मोड़ पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई और उसका दोस्त गिर गए और डंपर के टायर उनके ऊपर से गुजर गए। जिससे उसके भाई रोहित की मौत हो गई व विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भाई अविवाहित था। उसके रिश्ते के लिए वह लड़की देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed