फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies during treatment, uproar of family

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, uproar of family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय युवक की बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही मौके पर सिटी थाना प्रभारी कमलदीप सिंह अपनी टीम सहित पहुंचे और परिजनों को आरोपी के उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही घर ले गए।
जानकारी के अनुसार गांव दलियानपुर निवासी कुलदीप को कुछ दिन पहले गले में परेशानी के चलते मंगलवार को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी, लेकिन डॉक्टरों ने कुलदीप को नहीं देखा। जिससे उसकी बुधवार को मौत हो गई। कुलदीप के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलदीप, इंस्पेक्टर, सिटी थाना, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed