फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth died under suspicious circumstances due to drowning in the pond

Karnal News: तालाब में डूबने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 08 Apr 2023 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Apr 2023 03:40 AM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances due to drowning in the pond
निसिंग। कस्बे के वार्ड 13 निवासी एक युवक की शुक्रवार को बस स्टैंड के पीछे बनाए गए फाइव पाउंड तालाब में डूबने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को गोताखोर परगट सिंह की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निसिंग के वार्ड नंबर-13 में रहने वाला 19 वर्षीय प्रदीप उर्फ हैप्पी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे तालाब के किनारे घूमने गया था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और पानी में गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसे डूबते हुए देखा और बचाने की कोशिश की पर पानी ज्यादा होने से नहीं बचा पाया। उसने पुलिस को सूचना दी तो निसिंग के थाना प्रभारी अजायब सिंह और गोताखोर परगट सिंह मौके पर पहुंच गए और युवक के शव को बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में कीब छह तालाब हैं, जिनमें गिरकर पहले भी तीन से चार बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बाद कई बार तालाब के चारों तरफ रेलिंग लगाने की बात की गई थी पर प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन




वर्जन
मृतक प्रदीप सुबह वह घूमने के लिए तालाब की तरफ आया था और वह अचानक तालाब में गिर गया। पानी ज्यादा गहरा होने के कारण उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयाजब सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed