फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth died in a road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
youth died in a road accident
इंद्री। गांव ब्याना के पास देर रात भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिस कारण मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने युवक के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रंदौली निवासी रोहित ने बताया कि वह कंबाइन मशीन पर हेल्पर और उसका दोस्त सूरज मशीन का चालक है। शनिवार रात वह अपने दोस्त सूरज के साथ मोटरसाइकिल पर श्यामगढ़ से गांव रंदौली आ रहे थे। सूरज मोटरसाइकिल चला रहा था जबकि रोहित पीछे बैठा था। करीब 9 बजे जब वे दोनों ब्याना से गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे सामने से एक भूसे से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 23 वर्षीय सूरज को मृत घोषित कर दिया। रोहित को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed