{"_id":"68001a63b1c682980e0bec59","slug":"youth-arrested-for-betting-online-on-ipl-karnal-news-c-18-knl1008-625402-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक काबू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। थाना रामनगर पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गर्व चावला निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गर्व चावला अपने घर से क्रिकेट लाइन गुरु नामक एप के जरिये लोगों से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च वारंट हासिल किया और एक टीम गठित कर गर्व चावला के घर दबिश दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ऊपर वाले कमरे में फोन पर बात कर रहा था और टीवी पर मैच चलाने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे वहीं काबू कर लिया। उसके पास से एक आईफोन-15 प्रो. जब्त किया गया। जिसमें सट्टा लगाने से संबंधित चैट क्रिकेट लाइन गुरु एप और अन्य जानकारी मिली। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह लंबे समय से लोगों से सट्टा लगवाता रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।