फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man went to bow his head after fulfillment of his vow, died in an accident

Karnal News: मन्नत पूरी होने पर माथा टेकने गया युवक, हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Young man went to bow his head after fulfillment of his vow, died in an accident
- एक युवक की हालत गंभीर, अंजनथली गांव के हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। अंजनथली गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व एक घायल हो गया। घायल का शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद युवक की पीएनबी में नौकरी लगी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि अमीन गांव निवासी 24 वर्षीय मुकेश वीरवार को करनाल बैंक में ड्यूटी पर आया था। ड्यूटी के बाद मुकेश अपने दोस्त दीपक के साथ रात को बहन के घर से गांव के लिए निकले थे। वहां से कुछ देर रुकने के बाद रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर गांव आ रहे थे। जब वे अंजनथली से अमीन गांव की सड़क पर पहुंचे तो सड़क पर काफी गड्ढे थे। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया और दीपक को प्राथमिकी देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि पिता की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद करीब एक माह पहले ही मुकेश अपने पिता के स्थान पर बैंक में नौकरी पर लगा था। परिजनों ने बताया कि मुकेश ने मन्नत मांग रखी थी कि जब उसे सरकारी नौकरी मिल जाएगी तो वह पक्के पुल स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेक कर आएगा। वीरवार को वह अपने दोस्त के साथ माथा टेकने भी गया था, लेकिन वापस आते समय हादसे में उसकी मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed