फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man stabbed to death in front of crowd

Karnal News: भीड़ के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या

Sat, 09 Mar 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death in front of crowd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार कर्ण ताल में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आइसक्रीम की सेवा कर रहे 19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर पैदल आए बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। भीड़ होने के बावजूद हत्यारे भाग निकलने में सफल हो गए। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिला बांस बरेली क्षेत्र के रहने वाले वीरपाल के रूप में हुई है। वह करनाल घूमने के लिए आया था। उसका भाई करनाल में फेरी लगाने का काम करता है। वीरपाल को उसने 10 फरवरी को कबाड़ी की दुकान पर लगवाया था। वीरपाल ने दुकानदारों को बताया था कि एक महीने काम करके गांव वापस चला जाएगा और वहीं पर चूड़ी बेचेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार की ओर से कर्ण ताल पर आइसक्रीम का वितरण किया जा रहा था। वीरपाल लोगों को आइसक्रीम का वितरण कर रहा था। इस दौरान कर्ण ताल में उस पर दोपहर को कुछ युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। वीरपाल को तीन जगह चाकू लगे। युवक की हत्या के बाद आसपास खलबली मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार चौकी प्रभारी विकास ने बताया कर्ण ताल पर एक युवक पर चाकुओं से हमला करने की सूचना मिली थी। वे टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायल को पहले ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर मेडिकल कॉलेज किया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियोें की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है।

मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - सुल्तान सिंह, प्रभारी शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed