{"_id":"665a667bb3891ac1050175b7","slug":"young-man-named-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-karnal-news-r-18-1-roh1004-401356-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर युवक नामजद
Sat, 01 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
जींद/करनाल। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने करनाल जिले के सदरपुर निवासी अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती संदरपुर करनाल निवासी अमन से हो गई थी। अमन ने उसे अपने प्यार में फंसा लिया और शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी उसको पटियाला चौक पर एक स्थान पर ले गया।
वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंधक बना कर रखा। आरोपी पिछले एक महीने से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। जब उसने अमन पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।