फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man kidnapped and tortured, case against four

Karnal News: युवक का अपहरण कर किया प्रताड़ित, चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped and tortured, case against four
- तीन दिन तक एक घर में बंधक बनाकर मारपीट और चेहरे पर उबलता पानी डालने का आरोप
विज्ञापन

- रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। कैमला गांव के एक युवक ने कोहंड गांव के कुछ लोगों पर उसका अपहरण कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसे तीन दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसके चेहरे पर उबलता पानी डाला गया और मारपीट की गई। पीड़ित रामपाल ने बताया कि किसी तरह से उसके हाथ मोबाइल लगा तो उसने अपने भाई को फोन कर दिया। इसके बाद उसका भाई पुलिस लेकर कोहंड गांव में पहुंचा और उसे आजाद करवाया। युवक का घरौंडा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया है और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। यह मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

गन्नौर से किया था अपहरण
कैमला गांव निवासी रामपाल मजदूरी करता है। बीते एक फरवरी को वह पूजा करने के लिए गन्नौर के किसी मंदिर में गया था। उसने आरोप लगाया है कि करीब छह बजे वहां पर एक कार आई और उसमें सवार चार लोगों ने उसे उठा लिया फिर उसे कोहंड लेकर आए। जहां पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके साथ मारपीट की। उसे लोहे की बेल से बांधे रखा। तीन दिन तक उसे प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

कैमला गांव के रामपाल ने कोहंड के कुछ लोगों पर अपहरण के आरोप लगाए हैं। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नसीब सिंह, प्रभारी, थाना घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed