फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man committed suicide by consuming poison, brother's in-laws had lodged FIR

युवक ने जहर खाकर दी जान, भाई के ससुरालियों ने दर्ज कराई थी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by consuming poison, brother's in-laws had lodged FIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव खानपुर निवासी 22 वर्षीय अमित ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने भाभी की मां, भाई, चाचा को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने मृतक की मां सुंदरी देवी की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करीब 5 महीने पूर्व मृतक के बड़े भाई रवि की शादी खटीक बस्ती (पानीपत) निवासी खुशी से हुई थी। आरोप है कि रवि के ससुराल वालों ने रवि सहित उसके भाई और मां की शिकायत महिला थाना पानीपत में दी थी। जिसको लेकर अमित मानसिक रूप से परेशान था। इसलिए उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।
एरिया को लेकर टरकाती रही पुलिस
मृतक के परिजनों का कहना है कि अमित के भाई रवि का अपने ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते 15 सितंबर को रवि अपनी मां व भाई अमित को लेकर ससुराल में बातचीत करने गया था। जब रवि अपने गांव लौट रहा था तो बसताड़ा टोल प्लाजा के पास रवि के ससुराल वालों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी रवि का अपहरण कर ले गए। उन्होंने इस मामले में इंद्री पुलिस को शिकायत दी तो उन्होंने एरिया न होने की बात कहकर मधुबन पुलिस को शिकायत देने को कहा। जब वे मधुबन थाना गए तो पानीपत पुलिस को शिकायत देने को कहा गया। इसके बाद वे पानीपत गए तो घरौंडा थाना में शिकायत देने को कहा। आरोप है कि पुलिस एरिया नहीं होने की बात कहकर टरकाती रही। जबकि मामले में जीरो एफआईआर का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

पैसे उधार लेने के लिए जाने की बात कहकर निकला था घर से
मृतक की मां सुंदरी देवी ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे अमित बाइक पर घर से निकला था। जाते हुए वह कह रहा था कि पानीपत जाना है इसलिए किसी से रुपये उधार मांगकर लाता हूं। परंतु वह घर नहीं लौटा। इसके बाद गांव के ही व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि अमित की हालत खराब है और वह अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचे तो मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अमित की मां की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच शुरू कर दी है।
-सचिन कुमार, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed