फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   young man commit suicide

रेहड़ी संचालक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
young man commit suicide
करनाल। बसंत विहार में 35 वर्षीय रेहड़ी संचालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का शव दो दिन से कमरे में फंखे से लटका था। घर का मालिक जब सुबह सूर्य को पानी चढ़ाने गया तो बदबू आने पर सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मकान मालिक गुरचरण ने बताया कि उसके यहां पिछले तीन साल से पिंटू रह रहा है। वह बिहार के बहौली का रहने वाला था और सेक्टर-12 में अंडे की रेहड़ी लगाता था। एक साल से उसकी पत्नी व दो बच्चे उससे अलग रह रहे थे। दो दिन पहले पिंटू को उनके पड़ोसी ने देखा था लेकिन दो दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था। जब वह छत पर आया तो कमरे से बदबू आ रही थी। कमरा देखा तो अंदर से लॉक था। पिंटू ने एक साल से किराया भी नहीं दिया था। वह कहता था कि लॉकडाउन में उसका काम सही नहीं चल रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि गुरचरण से सूचना मिलने पर बाद मौके पर जाकर जांच की तो पिंटू का शव पंखे से लटका था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed