{"_id":"67881efc8743ee8b880c09cf","slug":"young-farmers-will-get-free-drone-pilot-training-karnal-news-c-18-knl1008-560936-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवा किसानों को मुफ्त मिलेगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवा किसानों को मुफ्त मिलेगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
- विभागीय पोर्टल पर पांच फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 18-45 आयु वर्ग तक के युवा किसानों व बेरोजगारों युवाओं को ड्रोन पायलट बनाने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 जनवरी से पांच फरवरी तक विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन होंगे।
उप निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 2024-25 के लिए हरियाणा राज्य से कुल लक्ष्य 500 में से 267 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है, 233 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना है। युवा व किसान अभ्यर्थी का चयन योग्यता अनुसार किया जाएगा। कृषि उप निदेशक ने किसानों व बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वह सरकार की ओर से चलाए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें व ड्रोन का प्रशिक्षण पाकर आधुनिक खेती करें जिससे खर्चा व श्रम बचाने में योगदान दें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी, खण्ड कृषि अधिकारी, उपमंडल कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता, उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता
- किसान व युवा 18-30 आयु वर्ग का हो जिसके 25 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
- अभ्यर्थी की शैक्षणिक न्यूनतम योग्यता 10वीं जरूरी है। जिसके 40 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
- कस्टम हायरिंग सेंटर, एफपीओ के अनुभव के 10 नंबर अलग से दिए जाएंगे।
- कृषि कार्य में अनुभव के लिए भी चार कैटेगरी बनाई गई है जिसमें 25 नंबर रखे गए हैं।
- परिवार पहचान पत्र व वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।