फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You can take admission in IGNOU courses till June 30.

Karnal News: इग्नू के पाठ्यक्रमों में 30 जून तक ले सकते हैं दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
You can take admission in IGNOU courses till June 30.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2023 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 30 जून है।

स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा कार्यक्रम में 12वीं पास युवाओं को प्रवेश मिलता है। पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाणपत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed