फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You can fulfill the dream of talking to the Prime Minister by winning the competition

प्रतियोगिता जीतकर पूरा कर सकते हैं प्रधानमंत्री से बात करने का सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
You can fulfill the dream of talking to the Prime Minister by winning the competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा-2022 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रवेश प्रतियोगिता के आधार पर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पहले होता है। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री बातचीत करते हैं। छात्रों के अलावा शिक्षक और अभिभावक भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सभी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। छात्रों की श्रेणी में केवल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। किसी भी प्रतिभागी द्वारा कोई भी गलत जानकारी या प्रविष्टि जमा करने पर परीक्षा पे चर्चा-2022 से उसकी भागीदारी को रद्द कर दिया जाएगा। कार्यक्रम कब होगा, इसको लेकर अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे कराएं पंजीकरण
अधिकारिक वेबसाइट एमवाईजीओवी.इन पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। यहां होमपेज पर दिए गए लिंक पार्टिसिपेट नाऊ पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा, यहां ऑनलाइन पंजीकरण करने के साथ ही जरूरी विवरण भरें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषय
- विद्यार्थी के लिए : कोविड-19 के दौरान परीक्षा के तनाव को कम करने की रणनीति, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं का डिजिटलीकरण व पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास।
- शिक्षक के लिए : नए भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), कोविड-19 महामारी अवसर और चुनौतियां।
- अभिभावक के लिए : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लोकल टू ग्लोबल-वोकल फॉर लोकल और छात्रों की तरह आजीवन सीखने की ललक।
केवल एक थीम में ही ले सकते हैं भाग
प्रतियोगिता में छात्र अपने लिए निर्धारित केवल एक थीम में ही भाग ले सकते हैं। प्रस्तुति 500 अक्षरों से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रविष्टियों को सफलतापूर्वक जमा करने पर सभी को भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिसे वे डाउनलोड करके और हैश टैग पीपीसी 2022 के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। ओटीपी के लिए छात्र अपना, अभिभावक या शिक्षक के मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

विजेताओं को मिलेगी पीएम की एग्जाम वॉरियर्स किताब
प्रत्येक विजेता को निदेशक, एनसीईआरटी द्वारा प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रत्येक विजेता को एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट भी मिलेगी, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में लिखित एग्जाम वॉरियर्स की पुस्तक शामिल हैं।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed