फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yogesh did not want to have children, when there was a fight he killed Priya

Karnal News: बच्चे नहीं रखना चाहता था योगेश, झगड़ा हुआ तो प्रिया की कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yogesh did not want to have children, when there was a fight he killed Priya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/रेवाड़ी। योगेश बच्चे साथ में नहीं रखना चाहता था, इसको लेकर उसका प्रिया से झगड़ा होता था। इस कारण उसने प्रिया की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुनरी बरामद कर ली है। वहीं, पुलिस ने प्रिया की बहन रीना की शिकायत पर मृतक योगेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। योगेश ने तीन जून को प्रिया की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को बेड में डाल दिया था और फिर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

छह जून को पुलिस ने योगेश का शव बरामद किया था। इस दौरान कमरे की जांच के दौरान पुलिस प्रिया का शव बरामद नहीं कर सकी थी। 19 जून को जब योगेश के पिता गिरिराज सामान लेने पहुंचे तो बेड के अंदर प्रिया की लाश मिली थी। सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस ने योगेश की लाश बरामद कर जांच की तो जांच के दौरान प्रिया का शव क्यों नहीं मिला। इसकी जांच डीएसपी कर रहे हैं। पता चला है कि तीन जून को योगेश और प्रिया में देर तक झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद योगेश ने प्रिया की चुनरी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान बहरोड में मौसी के घर गई प्रिया की बेटी बार-बार फोन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल : प्रिया की हत्या के बाद उसके तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। प्रिया अपने बच्चों को बहुत प्यार करती थी। वह चाहती थी कि उसके तीनों बच्चे उसके साथ रहें लेकिन योगेश इस पक्ष में नहीं था। वह चाहता था कि प्रिया उसके साथ अकेली रहे। प्रिया की एक बेटी व दो बेटे हैं। बच्चों के लिए ही वह योगेश से हमेशा लड़ाई करती थी, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि बच्चे उससे दूर रहें। बच्चों को लेकर हुए विवाद में योगेश ने प्रिया की हत्या कर दी। प्रिया के परिवार में सिर्फ उसका भाई और बहन हैं। अब बच्चे उसके भाई और बहन के साथ ही रहेंगे। प्रिया के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed