फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yoga practice was conducted for the seekers

Karnal News: साधकों को करवाया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Yoga practice was conducted for the seekers
करनाल। योग दिवस की तैयारी जोरों पर है। मेरा मिशन स्वस्थ भारत के तत्वाधान में प्रतिदिन योग करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने मंगलवार को योग कक्षा सेक्टर-6 तिकोना पार्क में पहुंचकर साधकों को स्टिक योग का अभ्यास करवाया और उसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इससे स्टिक का प्रयोग कर योग करने से शरीर का लचीलापन और एकाग्रता बढ़ती है, मेरुदंड का संतुलन बनता है। उन्होंने बताया कि शहर के लगभग 20 स्थानों पर मिशन की नियमित योग कक्षाएं हैं और इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर विशेष योग शिविर लगाए जाएंगे। गुलाटी ने लोगों से योग दिवस के दिन योग क्रियाओं के जरिये स्वस्थ रहने का आह्वान किया। कक्षा में मुख्य रूप से योग शिक्षक देवेश भाटिया, सपना मक्कड, ममता धवन, मीतू तनेजा, भूपिंदर सिंह, सुमन, सरोज, करनदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed