फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yoga Day: District level program will be held in Anaj Mandi

योग दिवस : अनाजमंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day: District level program will be held in Anaj Mandi
- कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानोंं, खिलाड़ियों व महिलाओं को जोड़ने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को नई अनाज मंडी में होगा। अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यक्रम जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जिसमें शिक्षण संस्थानोंं के बच्चों, खिलाड़ियों, महिलाओं तथा पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीसी के माध्यम से सभी उपायुक्त को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने वीसी के हवाले से बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जिला प्रशासन व आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।
विज्ञापन

वीसी में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए वहीं जिला मुख्यालय पर करीब आठ हजार तथा खंड स्तर पर दो हजार योग साधकों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने 20 जून को योग-मैराथन और पायलट रिहर्सल के दिए आदेश
वीसी के बाद उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर मैट, पानी, बिजली, अल्पाहार, स्वास्थ्य सेवा, अग्निशामक यंत्रों आदि का प्रबंध करने और एक-दूसरे के साथ तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को अनाज मंडी में मनाया जाएगा। इससे पहले 20 जून को योग-मैराथन और पायलट रिहर्सल आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि 21 जून को मुख्य कार्यक्रम सुबह सात से आठ बजे के बीच आयोजित किया जायेगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से करें और सभी के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ वीआईपी के लिये अलग से शौचालयों का इंतजाम होना चाहिये। पीने के पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिये। मैराथन का सुबह छह बजे एनडीआरआई चौक पर आयोजन किया जाएगा जोकि गीता द्वार से होते हुए एनडीआरआई चौक पर वापिस पहुंचेगी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, आरटीए विजय देशवाल, जीएम रोडवेज कुलदीप, सीटीएम मोनिका शर्मा, कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ नीलम वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अनिता जून, खेल विभाग, पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed