फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamuna's water level increased, villagers were alerted

यमुना का जल स्तर बढ़ा, ग्रामीणों को किया सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased, villagers were alerted
हथनी कुंड बिराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी उफान पर आ गई है जिससे यमुना नदी का पानी खेतों में प?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगभग दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है और दो दिन खेतों में न जाने की हिदायत दी है। वहीं स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगभग 12 हजार कट्टों में मिट्टी भरने का काम शुरू हो गया है। नदी में बढ़ रहे जलस्तर और बहाव के कारण होने वाले कटाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, इंद्री के यमुना से लगते आठ गांवों के खेतों की तरफ भी पानी बढ़ रहा है।
हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गांव लालूपुरा के पास यमुना नदी में शुक्रवार को पानी पहुंचे की उम्मीद है। यमुना में पानी छोडे़ जाने के बाद पंचायत विभाग ने यमुना क्षेत्र के आसपास के गावों के ग्रामीणों को अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के दूसरी तरफ खेती करने वाले किसानों को नदी में न जाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार यमुना में जलस्तर बढ़ने का सीधा असर तट बंध के अंदर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ता है।
विज्ञापन

फसलें हो सकती हैं खराब
गांव लालूपुरा के ग्रामीणों का कहना है यमुना में कई जगहों से कटाव भी शुरू हो चूका है। सिचाई विभाग भी कट्टों में मिट्टी भरने का कार्य कर रहा है। एक साथ दो लाख क्यूसिक पानी आने से यमुना में घीया, ईख व अन्य फसलें खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू
सिचाई विभाग के एक्सईएन नवतेज सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बारिश होने से हथनी कुंड बैराज से लगभग दो लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने की सूचना है। विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को खेतों में न जाने की हिदायत दी गई है।

किसान उतारने लगे मोटरें
इंद्री। इंद्री क्षेत्र के यमुना के साथ लगते करीब आठ गांवों के खेतों में पानी पहुंचने लगा है। जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। खेतों से किसानों ने अपनी मोटरें और अन्य सामान उतारना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के गांव कलसौरा, जबती छपरा, गढ़पुर, नबियाबाद गुरुद्वारा सहित अन्य गांवों के खेतों में थोड़ा बहुत पानी आया है। किसान तेजपाल, आजाद सिंह, गुलजार सिंह, जसविंद्र ने बताया कि उनके खेत में गन्ना और धान लगा हुआ था। पानी आने से खेतों में खड़ी फसल खराब होने का अंदेशा है। हालांकि अभी जलस्तर कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed