{"_id":"6965609de0b7ea2b1c022cd2","slug":"yamuna-nagar-a-turn-was-not-visible-in-the-fog-and-the-car-fell-into-a-15-foot-deep-pond-killing-the-driver-karnal-news-c-18-knl1018-822556-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यमुना नगर के ध्यानार्थ कोहरे में नजर नहीं आया मोड़, 15 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यमुना नगर के ध्यानार्थ कोहरे में नजर नहीं आया मोड़, 15 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, चालक की मौत
Tue, 13 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। धूमसी गांव में रविवार रात को करीब डेढ़ बजे टी पॉइंट के पास कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे तालाब में गिर गई। पानी में डूबने से कार चालक गढ़ी साधान गांव निवासी अनिल कुमार (32) की मौत हो गई। वह कार इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर खोजबीन की। सुबह तालाब के अंदर से कार और चालक के शव को क्रेन की सहायता से निकाला जा सका। इंद्री थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के अनुसार गढ़ी साधान निवासी अनिल कुमार कार में सवार होकर यमुनानगर ससुराल से पत्नी को लेने के लिए जा रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे अंधेरे और कोहरे के कारण धूमसी गांव में टी-पॉइंट पर मोड़ नहीं दिखा। दाएं मुड़ने के बजाय कार सीधी चली गई। तालाब में जा गिरी।
आसपास के लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात को खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह दोबारा खोज शुरू की गई। तालाब के अंदर से कार मिल गई। क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर से चालक अनिल कुमार का शव मिला। हादसे के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
-- --
तालाब की नहीं है रेलिंग
धूमसी गांव का तालाब करीब 15 फीट गहरा है। तालाब के चारों ओर कोई रेलिंग नहीं है। जिस कारण से हादसों का खतरा रहता है। रेलिंग होती तो कार चालक की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने कहा कि काफी लंबे समय से तालाब की सफाई भी नहीं करवाई गई है। जिस कारण अगर कोई अंदर फंस जाए तो निकलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने तालाब की रेलिंग लगाए जाने और सफाई करवाने की मांग की है।