फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers will go on strike in the state's mandis from October 1

प्रदेश की मंडियों में एक अक्तूबर से हड़ताल पर जाएंगे श्रमिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Workers will go on strike in the state's mandis from October 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आढ़तियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल अभी खत्म हुई है, अब अनाज मंडियों में धान खरीद के दौरान उतराई, उठान, सिलाई आदि के कार्य करने वाले श्रमिकों ने एक अक्तूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान कर दिया है। इसी दिन से सरकारी खरीद भी शुरू होनी है, यदि श्रमिक हड़ताल पर रहे तो खरीद व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।
राष्ट्रीय कामगार संघ हरियाणा के प्रांतीय महामंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा है कि सरकार ने आढ़तियों, किसानों के रेट और कमीशन पर तो फैसला ले लिया है, लेकिन जो मजदूर अपना घर छोड़कर लंबी दूरी तय करके हरियाणा की मंडियों में काम करने आते हैं, हरियाणा के भी श्रमिक काम करते हैं, सरकार का ध्यान उनकी ओर नहीं है। कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने आश्वासन दिया था कि 25 सितंबर तक ही श्रमिकों का मजदूरी का रेट जारी कर दिया जाएगा लेकिन खरीद शुरू होने की तैयारी है, अभी श्रमिकों की मजदूरी तय नहीं की गई है। यही स्थिति रही तो मजदूरी तो करा ली जाएगी लेकिन उन्हें ये भी नहीं बताया जा रहा है कि आखिर उन्हें मजदूरी कितनी मिलेगी।
विज्ञापन

इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करनाल मंडी में बैठक दौरान प्रदेशभर की मंडियों के संघ के प्रधानों से बातचीत के बाद ये निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में कार्यरत मजदूर एक अक्तूबर से हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में करनाल से राम कुमार महतो, घरौंडा वीरेंद्र महतो, कैथल चंदन, नीलोखेड़ी सोमनाथ, कुंजपुरा निशांत राय, लाडवा नंदा राय, निसिंग से महेंद्र सिंह, बनैन से मांगेराम, टोहाना से कामरेड सतपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed