फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   workers, salery, demonstration, demands, karnal

पंजाब के समान वेतन नहीं दिया तो होगा आंदोलन: गुलिया

Mon, 03 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 03 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
workers, salery, demonstration, demands, karnal
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारियों ने पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लेकर गांधी जयंती पर सत्याग्रह किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मिनिस्ट्रियल स्टाफ सदस्य सेक्टर-12 के हुड्डा ग्राउंड फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नायब तहसीलदार राजबक्श को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सत्याग्र्रह आंदोलन की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य प्रधान महेंद्र प्रताप गुलिया ने की। मंच का संचालन महासचिव सतीश सेठी ने किया।

विज्ञापन


सत्याग्रह आंदोलन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप गुलिया ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ का कर्मचारी गत 4 वर्षों से पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लेकर संघर्षरत है। पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ कुरुक्षेत्र में लगातार 477 दिन का लगातार आंदोलन चला था। जिसके चलते मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पास कर 1 नवंबर 2014 से पंजाब के समान वेतनमान लागू करने का पत्र जारी किया गया। वर्तमान भाजपा सरकार ने चुनावी घोषण-पत्र में पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लागू करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार अब अपने वायदे से पीछे हटती जा रही है।
विज्ञापन


 महेंद्र प्रताप गुलिया ने कहा कि 6 अक्तूबर को प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि अगर 1 नवंबर को पंजाब के समान वेतनमान की अधिसूचना जारी नहीं हुई तो प्रदेश भर में 90 विधायकों को नवंबर व दिसंबर माह में ज्ञापन देकर अभियान चलाया जाएगा। सत्याग्रह आंदोलन को विश्वविद्यालयों के नेता संत कुमार बीएंडआर मिनिस्ट्रियल स्टाफ के राज्य प्रधान सुखदेव सिंह, महासचिव ओमप्रकाश सिंहमार, हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान, महासचिव कमलजीत बतुआ, हीका के राज्य प्रधान संदीप राठी, महासचिव संतु सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेता जगतार सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के उपमहासचिव जीवन सिंह, सतपाल राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed