फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers beaten up due to loss of job

Karnal News: नौकरी छूटने की रंजिश में मजदूरों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Workers beaten up due to loss of job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। फार्म से नौकरी छूटने की रंजिश में एक युवक ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर दो मजदूरों की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सालवन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

भैंसी जिला सीतापुर यूपी निवासी राम निवास ने सालवन पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह स्काईलार्क फार्म सालवन में करीब दो महीने से लेबर के पद पर काम कर रहा है और फार्म के अंदर लेबर रूम में रहता है। दोपहर तीन बजे वह और उसका साथी सुशील कुमार रसोई का सामान लेने गांव की गुल्लू किरयाना की दुकान पर गए थे। वहां पर सालवन गांव निवासी गौरव मिला तो गालियां देने लगा। गौरव पहले फार्म में काम करता था।
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि बाहर की लेबर की वजह से उसकी नौकरी चली गई। गौरव ने उन्हें फार्म छोड़कर घर लौटने की धमकी दी। इतने में दुकानदार ने गौरव को वहां से भगा दिया। जब वे सामान लेकर वापस फार्म पर जा रहे थे तो मलिकपुर रोड पुलिया के पास गौरव अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और उनका रास्ता रोक लिया और डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed