फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worker killed by stabbing with sharp weapon

Karnal News: धारदार हथियार से वारकर श्रमिक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Worker killed by stabbing with sharp weapon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णताल पार्क में धारदार हथियार से वार कर एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब लोग सैर के लिए पार्क में आए तो खून से लथपथ श्रमिक का शव देखा। लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला 32 वर्षीय सुनील करनाल में गोशाला रोड स्थित गली नंबर चार में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सुनील के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह वह सोमवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। वह शाम को घर लौट आता था मगर सोमवार शाम को नहीं पहुंचा। उसकी परिजनों ने तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुनील का फोन नंबर भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह पुलिस के जरिए मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार सुनील की किसी से रंजिश भी नहीं थी। पुलिस की मानें तो युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। हमलावरों ने उसके हाथ की अंगुली भी काट दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कर्ण ताल पार्क में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलदीप, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed