फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work done worth crores yet dilapidated roads are hurting.

Karnal News: करोड़ों से हुए काम फिर भी जर्जर सड़कें दे रहीं जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Work done worth crores yet dilapidated roads are hurting.
-लोग बोले, वार्ड में लावारिस कुत्तों का आंतक, रोजाना कर रहे हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पांच साल में नगर निगम के वार्ड आठ में करीब 96 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र अब भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। वार्ड के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में पुरानी सीवर लाइन होने की वजह से इनमें ब्लॉकेज की समस्या बनी है। वहीं, सेक्टर 4-5 का क्षेत्र अब तक निगम में शामिल नहीं हो पाया है। इसलिए यहां के लोगों को न तो शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सुविधाएं मिल पाती हैं न निगम की ओर से।
वार्ड में आवारा कुत्तों का भी आतंक है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की वजह से उनका दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार कुत्तों ने बच्चों और बुजुर्गों को काटा है। इसके अलावा बिजली निगम की ओर से वार्ड में नए खंभे लगाए गए थे, लेकिन बिजली के तारों के जाल आज भी बने हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में वोल्टेज ज्यादा होने के कारण घरों के उपकरण खराब हो जाते हैं। इस बार भी वार्ड को सामान्य रखा गया है। वार्ड पूर्व पार्षद मेघा भंडारी भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ीं और जीतीं। वहीं, वार्ड से कई बार यशपाल मित्तल भी पार्षद रह चुके हैं। वार्ड आठ में सेक्टर 14, 04, 05, 06, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 14-1 और दो का एरिया आता है। यहां कुल मतदाता 14274 इनमें महिला मतदाता 7032 और पुरुष मतदाता 7242 हैं। वार्ड में 12 पोलिंग बूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड की प्रमुख समस्याएं
- वार्ड का सेक्टर-4 और 5 निगम से बाहर है। यहां सीवरेज की समस्या है।
- सेक्टर चार की सड़कों पर गड्ढे हैं।
- सेक्टर छह में लावारिस कुत्तों का आतंक है।

- सेक्टर छह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली के तारों के जाल हैं।









गली में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। जो आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं और उन्हें घायल कर देते हैं। रात के समय तो गली में निकलते समय डर लगता है। कुछ लोगों ने विदेशी नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं जो आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं।

- राहुल, सेक्टर 6 हाउसिंग बोर्ड


सेक्टर चार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर काफी गड्ढे बने हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। रात को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ठंड के मौसम में घना कोहरा होने के चलते कई बार गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है।

- कृष्णा


- सेक्टर चार के पूर्व पार्षद ने काम तो बहुत करवाए हैं, लेकिन यहां पर कानून व्यवस्था ठीक नही है। रात तक लोग नशीली चीजों का सेवन करके घूमते हैं और अंधेरे का फायदा उठा कर आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं।

- एकम


- सेक्टर छह की गलियों में आने-जाने में काफी दिक्कत है, क्योंकि रास्ते में गड्ढे बने हुए हैं। रात के समय कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। साथ में बरसात के दिनों में गली में पानी भर जाता है।


- हर्ष, सेक्टर छह


वार्ड में करीब 96 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। तकरीबन सभी मूलभूत सुविधाएं दी जा चुकी हैं। कुछ काम बाकी हैं, वे अब पूरे कराने हैं। इनमें सेक्टरों में सीवर लाइन बदलवाई जाएगी। ग्रीन बेल्ट एरिया का सुधार कराया जाएगा। सेक्टर-4 व 5 को निगम में शामिल कराया जाएगा। चौराहों का सुंदरीकरण होगा और सड़कों पर मैस्टिक लेयर बिछाई जाएगी।
- मेघा भंडारी, निवर्तमान पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed