फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woolen stoles and scarves are a favourite among women

Karnal News: महिलाओं का भा रहे ऊनी स्टोल और स्कार्फ

Sun, 14 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 14 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woolen stoles and scarves are a favourite among women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सर्दी के मौसम में इस बार महिलाएं ठंड से बचाव के साथ-साथ स्टाइलिश लुक के लिए भी ऊनी स्टोल और स्कार्फ को काफी पसंद कर रही है। युवतियां और महिलाएं रंगीन, हल्के और डिजाइनर स्टोल व स्कार्फ को प्राथमिकता दे रही हैं। इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदार कश्मीर, लुधियाना, दिल्ली और हिमाचल से स्टॉक मंगा रहे हैं।
बाजार में महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन में ऊनी स्टोल और स्कार्फ उपलब्ध हैं। खासतौर पर पेस्टल शेड्स, चेक प्रिंट और कई रंगों की धारियों वाले स्कार्फ महिलाओं को भा रहे हैं। हल्के रंगों के स्टोल कार्यालय जाने वाली महिलाओं के साथ-साथ कॉलेज छात्राओं को भी खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

- महिलाएं अलग-अलग पहनावे पर डाल रही स्टोल
दुकानदारों के अनुसार इस बार कश्मीरी पैटर्न वाले स्कार्फ और बारिक ऊन से बने स्टोल का चलन सबसे ज्यादा है। इन पर पारंपरिक कढ़ाई, बॉर्डर डिजाइन और हल्की फैब्रिक का खास ध्यान रखा गया है। महिलाएं अब स्टोल को सिर्फ गले में डालने तक सीमित नहीं रख रहीं, बल्कि इसे जैकेट, कोट और ओवरसाइज स्वेटर के साथ कई पहनावों पर इस्तेमाल कर रही हैं। बाजार में इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


प्रकार कीमत
साधारण वूलन स्टोल 150-400
प्रिंटेड, चेक पैटर्न स्टोल 300-700
फाइन वूलन स्कार्फ 400-900
कश्मीरी पैटर्न स्टोल, स्कार्फ 800-1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed