फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Won three crores and Thar car by investing 49 rupees on betting app

Karnal News: बेटिंग एप पर 49 रुपये लगाकर जीते तीन करोड़ और थार गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Won three crores and Thar car by investing 49 rupees on betting app

विज्ञापन

करनाल। शेखपुरा सुहाना गांव की सरपंच के पति की किस्मत रातों-रात एक ऑनलाइन गेम ने बदल दी है। सरपंच पति ने महज 49 रुपए लगाकर बेटिंग एप से तीन करोड रुपए और थार गाड़ी का इनाम जीता है। इसकी सूचना मिलते ही सरपंच के परिवार के साथ गांव वालों में भी खुशी है। विजेता सरपंच पति और परिवार का कहना है कि अब तक उन्होंने यह नहीं सोचा है कि वह इतनी बड़ी धनराशि का क्या करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने इसी प्रकार बेटिंग एप से दो लाख रुपये जीते थे।
करनाल जिले की शेखपुरा सुहाना गांव की सरपंच रेखा हैं और उनके पति का नाम विक्रम है। दंपती की दो बेटियां हैं। मध्यवर्गीय इस परिवार का पालन पोषण विक्रम सीएससी सेंटर चलाकर करता है। वह काफी दिनों से ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाता था। अबकी बार भी विक्रम ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मंगलवार को पंजाब और लखनऊ के मुकाबले के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन पर टीम बनाई। जिस पर उसे तीन करोड रुपये की राशि मिली और इसके अलावा एक महिंद्रा थार गाड़ी भी जीत ली है। इससे पहले भी विक्रम ने दो बार में दो लाख रुपये जीते हैं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि विक्रम हर बार अपनी बेटियों के नाम से आईपीएल पर आईडी बनाता था और बेटिंग करता था इस बार उनकी किस्मत खुल गई और इनाम के तीन करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इस बात की सूचना परिवार को बुधवार सुबह लगी जब उनके मोबाइल पर आईपीएल टीम विजेता का संदेश आया। बताया जा रहा है कि तीन करोड़ की जीती गई इस राशि में से लाखों रुपये टैक्स भी कटेगा, उसके बाद बकाया राशि विक्रम के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed