Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car turns into a ball of fire in Uttarakhand, six tourists jump out to save their lives

Karnal News: उत्तराखंड में कार बनी आग का गोला, छह पर्यटकों ने कूद कर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Car turns into a ball of fire in Uttarakhand, six tourists jump out to save their lives
उत्तराखंड में कार बनी आग का गोला, छह पर्यटकों ने कूद कर बचाई जान - फोटो : उत्तराखंड में कार बनी आग का गोला, छह पर्यटकों ने कूद कर बचाई जान
- रानीखेत-खैरना मार्ग पर हुई घटना, करनाल की बंगाली कॉलोनी निवासी हैं सभी यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तराखंड घूमने गए करनाल के छह पर्यटकों की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब कुमायूं के अल्मोड़ा जाते समय उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने सभी को बाहर कूदने के लिए कहा। इसके बाद एक-एक कर सभी पर्यटक चलती कार से कूद गए। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
करनाल की बंगाली कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार शाह ने बताया कि वे पांच दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गए थे। सभी ने पहले हरिद्वार में गंगा के दर्शन किए और फिर हल्द्वानी जाकर अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। खैरना मोटर मार्ग पर पन्याली के पास अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। हालात बिगड़ते देख चालक समेत सभी लोग बाहर कूद गए।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसमें एक व्यक्ति घबराकर मदद की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग के कारण रानीखेत-खैरना मार्ग पर यातायात रुक गया और वाहनों की कतार लग गई। दकमल कर्मियों के अनुसार कार सीएनजी से चलती थी। आशंका है कि ओवरहीट होने के कारण उसमें आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed