फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women dead body found, murder doubt

लापता महिला का मिला शव, हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
women dead body found, murder doubt
14 दिन से लापता 46 वर्षीय महिला का शव घर के समीप खेतों में मिला। सूचना मिलने पर रामनगर व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच की तो पता चला कि इस महिला के लापता होने का मामला रामनगर थाना में दर्ज है। इस कारण रामनगर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है। गुरुनानक पुरा निवासी गुरताज ने बताया कि 21 अप्रैल को उसकी मां कर्मजीत घर से लापता हो गई थी। उसकी उसने हर जगह तलाश की। लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। रामनगर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी तो 25 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को उसका शव मिला। उसे शक है कि उसकी मां की किसी ने हत्या की है।
विज्ञापन

गुरुनानक पुरा निवासी महिला का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या की धारा जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-जसबीर सिंह, रामनगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed