फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women commit suicide

फंदा लगाकर महिला ने दी जान, पति सहित तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
women commit suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव नगला फार्म में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहां पर ससुराल व मायका पक्ष आमने-सामने हो गए। ससुराल पक्ष का कहना था कि वह पुलिस कार्रवाई नहीं कराना चाहते लेकिन मायका पक्ष ने पति, देवर व देवरानी पर आरोप लगाए कि वह विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। इसी कारण विवाहिता ने जान दी है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली निवासी विवाहिता के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी नगला फार्म निवासी गुलशन के साथ हुई थी। गुलशन एक फार्मा कंपनी में काम करता है। वह उसकी बहन के साथ अक्सर झगड़ा करता था। उसकी बहन की देवरानी भी उसके साथ झगड़ा करती थी। उसने कल भी उसके साथ झगड़ा किया था। इसके बाद सुबह उसकी बहन कमरे में फंदे से लटकी मिली। सदर थाना जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति, देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed